राजधानी भविष्य का नॉलेज हब, सरकार की नियत साफ: राज्यपाल

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि विकास की सीमा नहीं है, अपितु ये निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कहा कि देश के 100 विकसित शहरों की सूची में झारखंड के भी कई शहर शामिल है। इसमें मूल बात ये है कि सरकार विकास के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ख्याल रख रही है, जो दर्शाता है कि इसकी नियत पूर्ण रुप से साफ है। राज्यपाल शुक्रवार को नगर विकास व इलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा आहूत शहरी विकास सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं।
राज्यपाल ने कहा कि राजधानी स्मार्ट सिटी के साथ- साथ आने वाले समय में एक नॉलेज हब के रूप में विकसित होगी। इस बाबत कई योजनाओं पर कार्य चल रहे है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि शहरी विकास सम्मेलन से में हुई परिचर्चा के निष्कर्ष का झारखंड की नगरीय विकास को निश्चित फायदा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सबके लिए आवास योजना चल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का काम गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है। आम आदमी को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने रांची में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए निवेशकों से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपील की।
राज्यपाल ने कहा कि एचईसी क्षेत्र में 656.3 एकड़ जमीन में स्मार्ट सिटी का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परिसर में बन रहे झारखंड अर्बन प्लैनिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कन्वेंशन सेंटर अर्बन सिविक टावर और आवासीय भवनों के निर्माण की भी चर्चा की और कहा कि यहां पर नए शहर के निर्माण के बाद विश्व स्तर की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नियत बिल्कुल साफ है, हम काम करना चाहते हैं।
इस सम्मेलन से जो परिणाम निकल कर सामने आएगा, उसे हम धरातल पर उतारने का प्रयास करें करेंगे। इसके लिए धन राशि की जरूरत है। पूंजी निवेशक इस सम्मेलन के माध्यम से आगे आएंगे। आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर पीपीपी मोड पर बनाने की योजना है। उम्मीद है इस क्षेत्र में भी निवेशक अपनी दिलचस्पी दिखाएं। इस मौके पर राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में लगातार लोग अपने जीवन स्तर में बदलाव को लेकर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। यही एक बड़ा कारण है कि हमें बड़ी संख्या में लोगों के लिए आवास निर्माण करने की जरूरत है। कहा कि विकास के लिहाज से प्रदेश में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। मौके पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत डैनियल चुबचरू, कोरिया के राजदूत शीन बोंकगील, थाईलैंड की भारत में उच्चायुक्त सेविया सांतिपित्कस, विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक चरण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
[URIS id=9499]

