रामगढ़: नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज्ञापन

रामगढ़: नगर परिषद रामगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी को लेकर कांग्रेस की जिला इकाई ने रामगढ़ उपायुक्त के नाम ज्ञापन में भ्रष्टाचार को रोकने व कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा हुआ है और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस बाबत कांग्रेसियों ने नगर परिषद का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस बाबत ज्ञापन लेने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। इनका आरोप है कि परिषद में टेंडर के निष्पादन में भी घोर अनिमियतता की जा रही है। जानबूझ कर निविदा निष्पादन में देर किया जा रहा है, जो भ्रष्टाचार को बल देता है। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शाहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, दिनेश मुंडा, पंकज महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
[URIS id=9499]

