झारखंड में महिलाओं का सामाजिक कद व प्रतिष्ठा बढ़ी: प्रतुल
1.60 लाख महिलाएं बनी संपत्ति की मालकिन
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा राज्य में शुरू की गई योजना महिलाओं के लिए वरदान के रुप में सामने आयी हैं। इस बाबत एक रुपये में संपत्ति के निबंधन का सार्थक व बेहरत रिस्पॉन्स मिला है। आज तक के अपडेट अनुसार कुल 1 लाख 59 हजार 777 महिलाओं ने इस प्रावधान के अंतर्गत संपत्तियों का निबंधन कराया है।
संपत्ति की मालकिन
बुधवार को प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार की यह सोच थी कि झारखंड की महिलाएं ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनें, बल्कि उन्हें संपत्ति के स्वामित्व का बोध भी हो। इसी को ध्यान में रखकर रघुवर सरकार ने दो वर्ष पूर्व एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 50 लाख तक की संपत्ति महिलाओं के नाम क्रय करने पर मात्र एक रुपये निबंधन शुल्क का प्रावधान रखा। सरकार के इस निर्णय से लगभग एक लाख 60 हजार महिलाएं संपत्ति की मालकिन बनीं।
80 प्रतिशत नई संपत्तियों का निबंधन महिलाओं के नाम
मालकिन होने के बोध मात्र से समाज में इन महिलाओं का सम्मान बढ़ा व इनके स्वाभिमान को भी बल मिला। उन्होंने कहा कि पहले बहुसंख्य मामले में सिर्फ पुरुष संपत्तियों के मालिक हुआ करते थे लेकिन झारखंड में यह ट्रेंड उलट गया है। एक मोटे अनुमान के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत नई संपत्तियों का निबंधन महिलाओं के नाम पर हो रहा है। झारखंड की देखा देखी दूसरे राज्यों ने भी इस मॉडल को अपनाया। नीति आयोग में भी राज्य के इस पहल की सराहना की है। महिला सशक्तिकरण के लिए यह झारखंड में उठाए गए सबसे सकारात्मक कदमों में एक माना जाता है।
[URIS id=9499]

