गिरिडीह में रैक प्वाइंट व बाघमारा में आरओबी बनाने की मांग

लोकसभा में चंद्रप्रकाश के बोल
रांची: सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान गिरिडीह में रैक प्वाइंट बनाने व बाघमारा बाजार मलकेरा में आरओबी बनाने का मामला उठाया। बुधवार को श्री चौधरी ने रेल संबंधी समस्याओं सहित अन्य बातों को लोकसभाध्यक्ष ओम गौड़ के समक्ष रखी। सांसद ने गिरिडीह से हावड़ा जानेवाली ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी व एक स्लीपर कोच लगाने की जरूरत भी बतायी। इसी क्रम में उन्होंने गिरिडीह- कोडरमा नई रेल लाइन जो चालू हुई है, में सीधी सेवा रांची, हावड़ा, पटना और दिल्ली तक कराने पर जोर दिया है। सांसद ने गिरिडीह से पारसनाथ, धनबाद से गिरिडीह व झाझा से गिरिडीह रेलवे लाइन में चल रहे कार्य में गति तेज करने और पारसनाथ मधुबन गिरिडीह रेलवे लाइन परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा करने की मांग की। उन्होंने बाघमारा बाजार मलकेला में आरओबी (रोड ओवरब्रिज बनाने) की अपेक्षा जतायी है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More