देवघर: भगवान से वर मांगा बिहार व झारखंड में सरकार बदले: तेज प्रताप

बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण
देवघर: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने सावन के दूसरे सोमवारी के अवसर पर देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद जलाभिषेेक किया। हाथ में पीतल के कमंडल में गंगाजल लेकर पहुंचे तेजप्रताप पूजा के साथ- साथ राजनीति भी की। कहा कि भोलेनाथ से बिहार व झारखंड में असुरी शक्तियों के नाश होने की कामना की है।
तेज प्रताप ने कहा कि इस बार दोनों ही राज्यों में सरकार बदलेगी। बिहार में बाढ़ को लेकर भी उन्होंने सब कुछ दुरुस्त हो जाने की कामना की है। लालू के लाल ने देवघर में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड सरकार यहां व्यवस्था मुहैया कराने में विफल है। जलाभिषेक के दौरान उनके साथ उनके गार्ड व समर्थक मौजूद थे। वे तन पर केसरिया वस्त्र, गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर सफेद चंदन का लेप व भस्म लगाए दूसरों से बिल्कुल अलग दिख रहे थे। तेजप्रताप ने कहा कि शिव की पूजा के दौरान उन्होंने अपने माता- पिता व परिवार के सदस्यों के लिए सुख, शांति, समृद्धि व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की हैै। कहा कि झारखंड की सरकार नहीं चाहती कि हम जल चढ़ाएं, लेकिन हम जल चढ़ा कर रहेंगे। यहां बाह्य अरघा में जलार्पण करने के बाद तेजप्रताप बासुकीनाथ के लिए कूच कर गए।
महिला पत्रकार से बदसलूकी की, श्रद्धालुओं को पीटा
राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में तैनात बाउंसर्स से खुद तो सुरक्षित हैं, लेकिन आमलोग इस बाबत असुरक्षित हैं। ये बाउंसर्स कभी भी किसी की पिटाई कर देते हैं। देवघर में भी एक ऐसा ही नजारा नजर आया। भीड़ के कारण तेजप्रताप के बाउंसर्स ने गाड़ी गलत दिशा में मोड़ दिया, फिर दंबगई के साथ श्रद्धालुओं के साथ मारपीट भी की। इस दौरान एक निजी चैनल की महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की खबरें भी सामने आई है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More