रामगढ़: दोषियों की गिरफ्तारी हो, अन्यथा चक्का जाम: संतोष

रामगढ़: आजसू पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सह आदिवासी कुड़मी समाज के संतोष महतो ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि झारखंड विरोधी तत्वों ने घिनौना कार्य किया है। कहा कि प्रशासन घटना में शामिल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करें, अन्यथा राज्यभर में चक्का जाम किया जायेगा। धनबाद के महुदा मोड़ में झारखंड आंदोलनकारी के अगुवा नेता स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को बीते शनिवार की रात आसामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। आक्रोश व्यक्त करनेवालो में सुनील महतो, परमेश्वर महतो, बलराम महतो, मुटुकलाल महतो, मुकेश महतो सहित कई लोग शामिल थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More