चतरा नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिरा, दो आईईडी बम डिफ्यूज

20 जिलेटिन जब्त
चतरा: जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बनियाबांध के जंगल से दो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बम और 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गयी हैं। बताया गया है कि नक्सलियों द्वारा राष्ट्रीय सप्ताह दिवस पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही थी, लेकिन सीआरपीएफ 190 बटालियन सहित जगुआर के जवानों ने संयुक्त अभियान चला कर नक्सलियों के नापाक इरादे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है।
एसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चला कर जवानों ने बम निरोधक दस्ता की मदद से दोनों शक्तिशाली बम को जब्त कर डिफ्यूज कर दिया। एसपी अखिलेश वी वारियर को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया है। सूचना के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान दो आईईडी बम और 20 जिलेटिन की छड़ें सुरक्षाबलों ने बरामद किया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के रविवार से शुरू हुए शहीदी सप्ताह को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उल्लेखनीय है कि नक्सली रविवार से तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाएंगे। इस दौरान नक्सली विध्वसंक घटना को अंजाम देने की फिराम में रहेंगे।
[URIS id=9499]



