रांची: मोदी के मन में बसा ओरमांझी का आरा व केरम गांव

पहाड़ों में कर रहे जल संरक्षण
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में झारखंड के ओरमांझी अंतर्गत दो गांव केरम व आरा बस चुका है। उन्होंने जल संरक्षण के लिहाज से इसे देश के समक्ष बतौर उदाहरण रखते हुए गांववालों को बधाई दी है। यहां ग्रामीणों ने श्रमदान करके पहाड़ से गिरते झरने को संरक्षित कर एक मिसाल पेश की है। रविवार को पीएम अपना उदगार मन की बात कार्यक्रम में व्यक्त कर रहे थे।
पीएम ने पिछली बार झारखंड के एक किसान से बात कर जल संरक्षण के कई तरीके जानें थे व इस बार झारखंड के ही दो ऐसे गांवों आरा व केरम का उदाहरण दिया। यहां महिलाओं ने योजनाओं का लाभ उठाते हुए जल संरक्षण किया, जिससे इन गांवों में समृद्धि आई है। प्रधानमंत्री ने जल प्रबंधन के लिए ग्रामीणों के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि श्रमदान कर जिस तरह पहाड़ से बहते झरने को लोगों ने निश्चत दी है, उससे मिट्टी का कटाव रुकने के साथ ही फसल की बर्बादी पर भी रोक लगेगी। ग्रामीणों का यह श्रमदान जीवनदान से कम नहीं है। ओरमांझी रांची से लगभग 32 किलोमीटर दूर है व आरा व केरम एक-दूसरे से महज 2 किलोमीटर पहाड़ों के बीच बसे इन गांवों की स्वच्छता और सौंदर्यता देखते ही बनती है।
इसकी खूबसूरती और समृद्धि शहरों में बसे रईसों के बड़े- बड़े इमारतों को भी मुंह चिढा रही है, जो जलसंरक्षण हेतु संभव हो सका है। आरा व केरम गांव के लोग काफी गरीब थे, लेकिन आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का श्रोत बन चुका है और जल विकास ने गरीबी को समाप्त कर दिया है। स्थानीय प्रशासन के प्रयास से गांवों की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। जिससे ग्रामीण व महिलाएं जागरूक हुईं हैं। लोगों का प्रयास रंग लाया है व गरीबी गांव से लगभग समाप्त हो चुकी है।
यहां 150 ग्रामीणों ने तीन माह तक श्रमदान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पहाड़ी के बीच नाली में जगह- जगह छोट-बड़े पत्थरों से 600 कल्भर्ट बनाए। इससे बारिश के जल का ठहराव होने लगा। अब ये पानी खेतों में सिंचाई के काम आता है और भूमिगत जल में वृद्धि हो रही है। संरक्षित जल में मत्स्य पालन किया जाता हैं, मंत्रायल के तरफ से मछली का जीरा( मत्स्य बीज) दिया जाता है। बरसात के पानी को संरक्षित कर जंगल को बचाया जा रहा है। गांव में 45 डोभा का निर्माण किया गया है, जिसमें बरसात के पानी को इक्कट्ठा किया जाता है। इसमें से 12 डोभा पहाड़ों पर ही बनाए गए हैं। जंगल बचाओ समिति का गठन करने के बाद ग्रामीण जंगल को भी बचाने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
झारखंड में जल आंदोलन का रुप ले रहा जल संरक्षण: रघुवर
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरा व केरम के ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में जल संरक्षण जन- आंदोलन का रूप ले रहा है। यहां के दो गांवों के ग्रामीणों ने पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। सीएम ने जल संरक्षण के झारखंड के प्रयासों की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। पीएम की तस्वीर के साथ गांव का एक वीडियो भी सीएम ने ट्विटर पर शेयर किया है। श्री दास ने मोदी की ‘मन की बात’ सुनने के बाद रविवार को ट्वीट कर कहा, कि ओरमांझी के इन दोनों गांव के लोगों ने पूरे देश के समक्ष एक मिसाल पेश की है। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड के प्रयासों को राष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए पीएम का हृदय से आभार प्रकट किया है।
[URIS id=9499]



