रांची: जेएमएम ने फूंका मुख्यमंत्री- मंत्री का पुतला

फलक की मृत्यु का विरोध
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के बैनर तले आज हिंदपीढ़ी नाला रोड की बच्ची फलक, के हादसे में हुई मृत्यु के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का पुतला दहन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने नगर विकास मंत्री पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ कमीशन खोरी के कारण क्षेत्र के नाली व नालों का निर्माण सही तरीके से नहीं करा रहे हैं।
श्री आलम ने कहा कि जानबूझकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण नाले को ढकने का कार्य नहीं कराया गया है, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। कहा कि घटना से पूरा प्रदेश सदमे में है। इन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से नगर विकास मंत्री और रांची नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर सहित प्रशासकीय पदाधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दायर किये जाने की बात कही। कहा कि मृतक के परिवार को सरकार 25 लाख रुपये का मुआवजा दे। इसके अलावे उसके परिवार को नौकरी भी मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य शमनूर मंसूरी, पवन जेडिया, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, निरंजन कालिंदी, सह सचिव सोनू मुंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष कुदुस अंसारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आफताब आलम, एजाज साह, सुनील साहू, कैप्टन शकील, संध्या गुड़िया, नीतू लिंडा, रीना तिर्की, गोपाल पांडेय, गुलाम रब्बानी, नवीन तिर्की, दिनेश तिग्गा, सलमान खान, अख्तर मंसूरी, संदीप चड्डा, प्रीति लकड़ा, उषा खेस, रजनी खेस सहित कई लोग मौजूद थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More