एनएचआरसीसीबी ने किया कैंब्रियन स्कूल में पौधरोपण

रांची: पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की रांची टीम द्वारा काठीटांड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में 200 फलदार पौधे लगाये गए। पौधरोपण की शुरुआत आरआरडीए के चेयरमैन परमा सिंह, एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ रणधीर कुमार, बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन ने सामूहिक तौर पर किया। मौके पर लीगल एडवाइजर प्रो. नरेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार मौजूद थे।
टीम द्वारा राज्य के कई जिलों में वृक्षारोपण का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एनएसआरसीसीबी इस कड़ी में जल्द ही रांची में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण करेगी। अभियान में खासतौर पर रांची जिला अध्य्क्ष प्रिया पोद्दार, उपाध्यक्ष मोनिका जालान, रेखा अग्रवाल, जिला महासचिव अनिता खिलवार, कीर्ति मारू, जिला सचिव पायल बजाज, सक्रिय सदस्य सरिता बथवाल, सुधा चौधरी मीडिया प्रभारी अन्नु पोद्दार, सुनैना खेतान सहित कई विद्यार्थी व शिक्षकगण मौजूद थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More