नक्सलियों के पोस्टर से दहशत

रांची: प्रदेश के गिरिडीह जिले के डुमरी में नक्सलियों ने अपने सात दिवसीय शहीद सप्ताह के मौके पर पोस्टरबाजी की है। इस मामले से आसपास के लोगों के बीच भय का माहौल है। नक्सलियों ने चकरबरई, मटीयो, भरखर, नागाबाद और ससारखो में पोस्टर चिपकाकर अपील की है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक लोग पूरे उत्साह के साथ शहीद सप्ताह मनाएं। लिखा है कि शहीदों के अधूरे कार्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ वे आगे बढ़े। नक्सलियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी के पोस्टर में आपरेशन ग्रीनहंट व मिशन समाधान को शिकस्त देने की लोगों से अपील की है। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी पोस्टर जब्त कर लिये हैं। जिले के पुलिस कप्तान का कहना है कि पूरे इलाके में माओवादियों के विरुद्ध सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More