मधु कोड़ा की भतीजी से 5 लाख कैश व 20 लाख के गहने- कार की लूट

स्टेट ब्यूरो: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की भतीजी निशा कोड़ा को जमशेदपुर में सोनारी कागलनगर के निरमल नगर में जमीन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। उनसे अपराधियों ने 5 लाख रुपये नकद के अलावे 20 लाख रुपये के गहने के और उनकी स्कोडा कार को लूट लिया गया। इस बाबत कपाली निवासी ताजदार आलम के खिलाफ दो नकाबपोशों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
निशा कोड़ा का कहना है कि ताजदार आलम से उसका परिचय आज से डेढ़ साल पहले हुआ था। इसके बाद वह धीरे- धीरे निशा के घर आने लगा। इसी दौरान जमीन दिलाने के नाम पर ताजदार ने उनसे बिष्टुपुर स्थित एक बैंक से 5 लाख रुपये निकलवाए। नकदी लेकर वह अपनी कार से कपाली के लिए रवाना हुई। निशा का आरोप है कि रास्ते में ताजदार ने दो नकाबपोश लोगों को गाड़ी रोककर बैठा लिया। इसके बाद तीनों ने उसे बंधक बना लिया व फिर मारपीट की। उससे घर में रखे जेवर की जानकारी मांगी गई। नहीं देने पर अपराधियों ने उसके नाखून तोड़कर पिटाई की गई। रास्ते में कपाली पुलिस की जीप देखकर उसने गाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने गाड़ी से गिरी महिला से उसकी आपबीती सुनने के बाद उसे लेकर सोनारी थाने पहुंची। जहां देर रात तक घटनाक्रम के संबंध में पुलिस के आला अधिकारी पूछताछ करते रहे। घटना के बाद से निशा का परिवार भयभीत है। देखनेवाली बात ये होगी, कि पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक कब पहुँचती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजदार भाजपा के नेता है और निशा से शादी करना चाहता था। निशा द्वारा शादी से इंकार करने के बाद ही मामला उलझा। निशा की माने तो ताजदार पहले ही शादी- शुदा था, इसलिए उसने इंकार कर दिया। उसके पिता रांची में रहते हैं, तो इस कारण वह रांची शिफ्ट होने की योजना बना रही थी, ऐसे में इनका मनमुटाव बढ़ा। निशा ने पुलिस को बताया है कि उसने उसे बरगलाने के लिए पत्नी से तलाक के फर्जी कागजात दिखाया था। उसने उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी भी दी, तो इस कारण वह डर गई थी। पुलिस ने ये भी बताया कि ताजदार उससे 35 लाख रुपये ले चुका था व बीच- बीच में लाख- डेढ़ लाख लेते रहता था। पुलिस द्वारा कई सवालों के जवाब देने में निशा कतरा रही थी। मीडिया से बात करने में भी उसने काफी आना- कानी की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति जगदीश कोड़ा का जर्मनी में रेस्टोरेंट व अन्य व्यापार है। ऐसे में वो अपने बच्चें के साथ अर्पाटमेंट में अकेले रहती है। बहरहाल पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
[URIS id=9499]

