रांची: एनएचआरसीसीबी टीम मिली एसएसपी से

रांची: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की महिला टीम अध्यक्ष प्रिया पोद्दार ने गुरुवार को राजधानी के एसएसपी अनीष गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें एनएचआरसीसी की गतिविधियों से अवगत कराया। एसएसपी ने इस बाबत किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए सहयोग करने की बात कही। कहा कि संस्था द्वारा निष्पादित किये जाने वाले कार्यों में भी पुलिस टीम की मदद करेगी। खासकर महिला व बाल अधिकार के मामले के निष्पादन पर टीम से मदद ली जाएगी। श्रीमती पोद्दार ने संस्था द्वारा देशभर में चलाये जा रहे कार्यक्रमों व गतिविधियों से एसएसपी को अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष मोनिका जालान ने घरेलु महिला उत्पीड़न एवं महिला उत्पीड़न को लेकर श्री गुप्ता से पहल करने की मांग की। इस बाबत रांची महिला उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, जिला महासचिव अनिता खिलवार, कृति मारू, जिला सचिव पायल बजाज, सुनैना खैतान, सक्रिय सदस्य सरिता बठवाल, अन्नु पोद्दार, सुनैना सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार ने टीम को इस कार्य के लिए शुभकामना दी है।
[URIS id=9499]



