देवघर: हादसे में नवविवाहिता की मौत
देवघर: जिले में सड़क हादसे से आज एक नवविवाहिता की मौत हो गई। इस बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि तिरंगा देवी की शादी 7 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद वह अपने पति महावीर रावत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मायके देवघर आ रही थी। इसी बीच सारठ- देवघर मुख्य पथ पर ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। तिरंगा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फोन इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना में मृतका के पति घायल हो गये हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
[URIS id=9499]



