देवघर: 8.56 लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

देवघर: जिले में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर उपायुक्त राहुुल सिन्हा ने अपडेट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक यहां 8 लाख 56 हजार कांवरियों ने बाबा बैजनाथ को जलार्पण किया है। जलसार स्थित ट्रामा सेंटर में मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि इस आंकड़े में बाहरी व आंतरिक जलार्पण शामिल है। मंदिर की दान पेटी व दान के रूप में 99 लाख 13 हजार रुपये चढ़ावा चढ़ा है। मंदिर के दान काउंटर से 81 लाख 38 हजार रुपये की सोने और चांदी के सिक्के की बिक्री हुई है। उपायुक्त ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लगभग 13 लाख रुपये की आमदनी हुई है। इसके अलावे राज्य कर उपायुक्त द्वारा अर्थ दंड के रूप में भी पैसे की प्राप्ति हुई है। बताया कि सरकार द्वारा कावरियों की सुविधा हेतु टेंट सिटी में अभी तक 70 हजार से अधिक कावरियों का ठहराव हुआ है। कांवरियों ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा की तारीफ की है।
[URIS id=9499]

