सावन के सोमवारी पर एक लाख से ज्यादा भक्तों ने किया जलाभिषेक

उमड़ा आस्था का महासैलाब
रांची/देवघर/खूंटी: सावन के पहले सोमवार पर पर झारखंड सहित देशभर के मंदिरों में भोले बाबा के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। झारखंड के देवघर, आम्रेश्वरधाम व राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर, शिवगंज के शिवमंदिर सहित विभिन्न देवालयों में लगभग एक लाख भक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। भारी तादात में कांवरियों का जत्था इस बाबत अहले सुबह ढाई बजे से ही लाइन में लग चुका था। मंदिर के पट खुलते ही पूरा का पूरा वातावरण हर- हर महादेव की आवाज से गूंज उठा।
गौरतलब है कि सावन की सोमवारी का अपना विशेष महत्व है। देर रात से सभी भक्त कतार लगाकर अपनी पारी का इंतजार कर थे। बाबा को जल चढ़ाने के लिए आज लंबी लाइन लगी हुई थी। भीड़ को देखते हुए चप्पे- चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। श्रावणी मेला में कुल 12000 से भी अधिक पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस बार चार सोमवारी का संयोग है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, हीलियम बैलून से मॉनिटरिंग के जरिए निगरानी रखी जा रही है। साथ ही रेफ, एनडीआरएफ, एसएसबी, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड जैसे सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई है, वहीं, कांवरियों के लिए शरबत पानी बिजली की भी व्यवस्था की गई है। कहा जाता है कि भगवान शिव को पूरे सावन दूध और गंगाजल से अभिषेक करने पर मनोवांछित वर मिलता है। शिव को सामेश्वर कहा जाता है, हिलाजा सोमवार को पूजा का खास महत्व होता है। कथाओं में वर्णित है कि गंगा का पृथ्वी पर पदार्पण भी सावन के सोमवारी को ही हुआ था, इसी कारण सोमवारी को उत्तम दिन माना जाता है। सावन के महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था व हर सोमवारी को एक बेशकीमती वस्तु निकली थी।
श्रावणी मेले के दौरान कांवरिए अपने कंधे पर कांवड़ रखकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर आते हैं और बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करते हैं। इस बार देवघर व पहाड़ी मंदिर में भक्तों के मामले में पिछले सारे रिकार्ड धवस्त होने के अनुमान लगाये गये हैं।
12 ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के सुबह तीन बजे भगवान महाकालेश्वर का दूध- दही से अभिषेक किया गया, जिसके बाद विधि- विधान से पंडे- पूजारियों ने महाकाल की भस्म आरती की। खास बात है कि आज डेढ़ घंटे पहले ही महाकाल की आरती की गई। महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। पंडे- पुजारियों ने ढोल- नगाडों के साथ महाकाल की श्रृंगार व आरती की इसके बाद देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। पहली सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम में बाबा पर सैंकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक किया।
[URIS id=9499]

