मानसून सत्र के पहले दिन 3908 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

दिवंगतों को श्रद्धा अर्पित कर कल 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित
रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को आगाज हो गया और पहले दिन संसदीय कार्यमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा आय-व्यय की विवरणी रखे जाने के बाद 3908 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इससे पूर्व विधानसभा के विगत सत्र से अब तक की अवधि में दिवंगत राजनेताओं व शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही कल दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व सदन के आरंभ होने से पूर्व कोटिको के पास कांग्रेस के विधायकों ने झारखंड को सूखाग्रस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के तेवर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांच दिवसीय इस सत्र के दौरान जोरदार हंगामें भी हो सकते हैं। खास बात ये है कि मानसून सत्र में सनरकार अपने साढ़े चार साल का लेखा- जोखा पेश करेगी, वहीं विपक्ष सत्तापक्ष की खामियों को जोर- शोर से उठाने का प्रयास करेगा। माना जा रहा है कि इस बार विपक्ष इस आखिरी सत्र में सदन से वाॅकआउट करने का प्रयास कदापि नहीं करेगा, क्योंकि अब तक ऐसा कर सरकार का पीछा आसानी से छोड़ता आया है।
[URIS id=9499]


