चंदनकियारी: प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बरमसिया पुरुलिया मुख्यपथ के दुबेकाटा मोड़ में अज्ञात ने होटल संचालक को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही हैं। रात को गश्ती टीम में शामिल चौकीदारों ने घटना के बारे में पुलिस एवं परिजनों को इसकी सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमसिया ओपी के लीलुडीह गांव निवासी 45 वर्षीय मनोरंजन महतो प्रतिदिन की भांति रात को खाना खाकर दुबेकाटा मोड़ में स्थित नास्ता के होटल के बरंडा में खटिया में सोया हुआ था।
रात के करीब एक बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जब शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास चौकीदारों ने मोटरसाइकिल की गस्ती कर रहे तो देखा कि होटल के बाहर मनोरंजन लहू लहान अवस्था में गिरा हुआ हैं। उन्होंने इसकी सूचना बरमसिया ओपी प्रभारी को दी। ओपी प्रभारी बीएल राय ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं परिजनों को बुलाया। पुलिस के उपस्थिति में परिजनों ने मनोरंजन की सांस चलते देखा तो आनन फानन में इलाज के लिए बोकारो के जेनरल अस्पताल में ले गया। जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर मृत्यु की सूचना मिलते ही रो- रोकर बुरा हाल हैं।
डीएसपी ने किया मुआयना
ओपी प्रभारी की सूचना पर पहुंचे चास डीएसपी बहमन टूटी फौरन घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने इस बाबत आसपास के क्षेत्रों को देखा व मृतक के परिजन से बारीकी से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि मनोरंजन से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी। उसका कोई विवाद भी नहीं हुआ था। वे मिलनसार होने के कारण दुकान का सारा काम देखा करते थे। डीएसपी ने प्रथमद्रष्टया इसे हत्या का मामला बताया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। घटनास्थल से खून से लथपथ कपड़ा व अन्य सामान बरामद किया गया है।