चंदनकियारी: रघुवर राज को उखाड़ने के लिए कमर कसें: संतोष रजवार
चंदनकियारी: प्रखंड के टाउन हाॅल में जेएमएम कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आहूत किया गया। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया, कि वे विधानसभा चुनाव में रघुवर राज को जड़ से उखाड़ने हेतु अभी से कमर कस लें। रजवार ने कहा कि बारिश अब तक नहीं होने के कारण किसानों की हालत दयनीय हो चुकी है।
रजवार नेे राज्य सरकार से इस बाबत चंदनकियारी प्रखंड को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए योजनाओं के संचालन करने की बात कही। मौके पर जेएमएम के जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी ने कहा कि आने वाले समय मे चंदनकियारी में झामुमो का नेतृत्व होगा, तो विकास होगा। कहा कि इस प्रखंड को विगत 10 सालों से आजसू व भाजपा क्रमश: ठगते आयी है। प्रखंड बुनियादी समस्याओं से लगातार जूझ रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता गौराचांद महतो व संचालन रूपचांद मुर्मू ने किया।
[URIS id=9499]


