बगोदर: 150 लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र मिला

बगोदर: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने की। इस बाबत विधायक नागेंद्र महतो, सीओ एके ओझा समेत पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान 22 पंचायतों के 150 लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया है। मौके पर विधायक ने कहा कि हर गरीब वर्ग के लोगों को पक्का मकान देना सरकार का सपना है।
श्री महतो ने कहा कि इस योजना के तहत छूटे हुए लाभुकों को भी जल्द ही स्वीकृति पत्र दिया जाएगा, वहीं लाभुकों से कहा कि वे आगामी दो से तीन माह के भीतर अपने आवास को पूर्ण करें। इस बाबत उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कहा कि इस दौरान बिचौलिया से दूर रहने की बात कही गई। कहा कि खाते में एक लाख 45 हजार रुपये तीन किस्तों में भेजी जाएगी। कहा कि कई जगहों पर डाटा सूची में गड़बड़ी हुई है व इसमें गरीबों का नाम नीचे कर दिया गया है। निवेदन किया गया कि इसमें सुधार हो।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More