गिरिडीह: सामूहिक दर्द के बाद पुलिस दे रही मानवीय दर्द

रोज मुकदमा उठाने की धमकी, एसपी से की शिकायत
गिरिडीह: कहा गया है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या किया जा सकता है ? एक ओर प्रदेश के मुखिया रघुवर दास व डीजीपी केएन चौबे पुलिस को संवेदनशील होने की नसीहत देते हैं तो दूसरी ओर कतिपय पुलिसकर्मी आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला जमुआ के नवडीहा ओपी क्षेत्र में आया है। यहां एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के बजाए उल्टे पीड़िता को ही मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है। पुलिसकर्मियों ने इसे परिणाम भुगतने की बात भी कही है। ऐसे में इस दर्द पर दर्द की शिकायत उसने जिले के एसपी को आवेदन के माध्यम से किया है।

[URIS id=9499]

 

पुलिस की धमकी से डरी व सहमी पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को दिये पत्र में पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। उसने लिखा है कि गांव के दो युवकों ने जान मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और परिजनों ने उनसे इस बाबत पूछताछ की, तो उन्हें मारपीट कर वहां से भगा दिया। इसी के विरोध में परिजनों द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया। पीडिता का आरोप है कि प्राथमिकी के एक माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नामजद की गिरफ्तारी तो दूर, मेडिकल जांच व कोर्ट में उसका बयान तक नहीं कराया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को खुलकर समर्थन दे रही है व मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रही है। इसके अलावे परिवार वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More