रांची: सावन महोत्सव के आखिरी दिन महिला उद्यमियां पुरस्कृत

रांची: अग्रवाल सभा महिला समिति के बैनर तले आहूत महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय सावन महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस बाबत महिलाओं ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महोत्सव में डिजाइनर कुर्ती, साड़ी, प्लाजो, गाउन, स्कर्ट, बेडशीट, लड्डू गोपाल के पोशाक, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, हैंड मेड चॉकलेट, डेकोरेटिव आइटम्स, बैग, अचार, पापड़ निमकी काफी किफायती दामों में उपलब्ध कराये गए।
महोत्सव के आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि पुष्पा भुवालका ने महिला उद्यमियों को पुरस्कृत किया। अनुभा कुमारी को बेस्ट डिसप्लेड स्टॉल, सीमा लोहिया को बेस्ट हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, उदिता को बेस्ट सेल्स वुमेनशिप स्टॉल एवं जयश्री राठी को बेस्ट एक्सक्लूसिव स्टॉल का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि, राष्ट्रीय सेवा योजना झारखंड राज्य के ऑफिसर डॉ ब्रजेश कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन पोद्दार, मंत्री कौशल राजगढ़िया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
[URIS id=9499]


