रांची: बेकरी दुकान में आग लगने से अफरा- तफरी

दो दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
रांची: राजधानी का सबसे व्यस्तम मेन रोड में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रोस्पा टावर के पास स्थित फ्रंटियर फ्रूट स्टोर नामक बेकरी दुकान में आग लग गयी। दोपहर में लगी इस आग पर दमकल की दो गाड़ियों ने भारी मशक्क के बाद काबू पाया। दुकान में आगलगी के बाद लगभग दो घंटे तक दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया।

[URIS id=9499]

 

इस आगलगी का कारण शॉट- सर्किट बताया जा रहा है। घटना के वक्त काफी संख्या में दुकान संचालक पहुँच गये थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारण दुकान में होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। फ्रंटियर फ्रूट स्टोर नामक दुकान में आग लगने के बाद काफी संख्या में दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दमकल की दो गाड़ियां सड़क किनारे गाड़ी लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान सुजाता चौक से एकराम मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी- लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस ने काफी परिश्रम करके गाड़ियों के आने- जाने की व्यवस्था सामान्य की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More