सरिया: एफसीआई गोदाम तक अनाज से लदे ट्रक पहुंचाए प्रशासन: एसोसिएशन

ग्रामीणों ने रुकवाया चक्का
सरिया (गिरिडीह): ग्रामीणों ने बीते चार दिनों से एफसीआई गोदाम तक जाने वाले गेहूं से भरे ट्रकों का चक्का जाम कर दिया है। इस बाबत की गई तमाम कोशिशे बेकार हो गई हैं, जिसके बाद ट्रक एसोसिएशन ने ग्रामीणों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला परिषद सदस्य सह ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा है कि सरकार व प्रशासन तत्काल गेहूं से भरे ट्रकों को गोदाम तक पहुंचवाने की व्यवस्था करे, अन्यथा हालात बिगड़ने पर उसकी जवाबदेहीप्रशासन पर होगी।
मीडिया से बात करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व ही एफसीआई को पुन: सरिया में लाकर रोजी- रोजगार के साधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों द्वारा हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से गोदाम तक अनाज को नहीं ले जाने दिया जा रहा है। ऐसे में हजारों लोगों के बीच रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने अपनी बात को अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही गई है। श्री पांडेय का कहना है कि सरिया में एफसीआई गोदाम कुछ साल पहले ही बना है। इस बाबत जमीन लेन- देन को लेकर कुछ अड़गा हो गया है।

[URIS id=9499]

 

पांडेय का कहना है कि कुछ लोग मुद्रा मोचन के चक्कर में ग्रामीणों को उकसा कर सड़क जाम करवा रहे हैं। ऐसे में अनाज को गोदाम तक ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। बीते 4 दिनों से सरकारी अनाज ट्रकों में लोड पड़े हैं। ग्रामीणों के विरोध के कारण अनाज गोदाम तक नहीं पहुंचाया जा सका है। कहा कि ट्रकों के लगातार खड़ा रहने से ट्रक ऑनर ड्राइवर- खलासी को मानदेय नहीं दे पा रहे हैं। लोडिंग- अनलोडिंग के लिए गोदाम के सैकड़ों श्रमिक के बीच भी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि इस बाबत त्वरित निदान किया जाए, अन्यथा ट्रक एसोसिएशन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर शिव शंकर मंडल, शंकर मंडल, जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, नरेश मंडल, सचिव राजू मंडल, पंकज मंडल, मंगर मंडल, राजू मंडल, आशीष मंडल, पूरण गोप, रामजी ठाकुर, अशोक मंडल, नवीन मंडल, मनोज मंडल, नागेंद्र मंडल, सतीश मंडल, चंदन मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More