मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों ढेर , दो एके 47 बरामद

रांची/लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ सीआरपीएफ158 बटालियन- पुलिस के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढेर कर दिये गये हैं। इस बाबत एक नक्सली को गोली लगने की बात बतायी जा रही है, जिसे उग्रवादी अपने साथ ले जाने में सफल रहे हैं। मुठभेड़ के बाद मारे गये उग्रवादियों के पास से दो एके 47 बरामद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पूरे ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

[URIS id=9499]

 

बताया जा रहा हैै कि लोहरदगा जिला अंतर्गत बगरू थाना के सैदा टोली गांव के पास गुरुवार को अपराहन करीबन पौने तीन बजे के आसपास उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ पप्पू लोहरा दस्ते के साथ हुई है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि सहेदापाट जंगल में जेजेएमपी नक्सली संगठन के उग्रवादियों के मूवमेंट की सूचना पर सीआरपीएफ 158 बटालियन, लातेहार व लोहरदगा जिले की पुलिस फौरन स्पाॅट पर पहुंची। एएसपी अभियान पुरुषोत्तम के नेतृत्व में छापेमारी अभियान शुरू की व पुलिस टीम जैसे ही सहेदापाट जंगल पहुंची। वैसे ही नक्सलियों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ स्थल पर ही तीन उग्रवादियों की मौत हो गई। इनके पास से पुलिस ने दो एके-47 बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी, कि नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता पेशरार के जंगलों में घूम रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More