लातेहार: नक्सली दे रहे सरकार को खुली चुनौती

चार वाहन जलाया, मुखबिरी को लेकर बाप- बेटे को पीटा
लातेहार/रांची: नक्सलियों पर दबिश बनाने के लिए राज्यभर में जोर- शोर से ऑपरेशन चलाये जाने के बावजूद वे वारदात को अंजाम देकर कुख्यात नक्सली अपनी धमक दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमीय है। माओवादियों ने इसी क्रम में एक बार नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के बारेसाढ़ में बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया। इन्होंने इस दौरान चार वाहनों दो ट्रैक्टर, एक ट्रक व बाईक को आग के हवाले कर दिया। माओवादी देर रात में बड़ी संख्या में बारेसाढ़ के स्थानीय निवासी अशोक प्रसाद गुप्ता को खोज रहे थे।
[URIS id=9499]


