हजारीबाग: 2022 तक सभी का होगा अपना आवास: मनीष

1012 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण
हजारीबाग: प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के अंतर्गत कटकमदाग व सदर प्रखंड के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण- सह- एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के बैनर तले आहूत कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि अपना खुद का घर होना हर इंसान का एक सपना होता है। लोगों के इसी उम्मीद को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक सबको घर देने का वादा किया है। ग्रामीण क्षेत्र में यह योजना मिशन मोड पर जारी है व लोगों को अपने घर का सपना साकार करने में जुटी है।

[URIS id=9499]

 

इस मौके पर सदर व कटकमदाग प्रखंड के पीएम आवास योजना के चयनित 1012 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। जिसके तहत सदर प्रखंड के कुल 325 और कटकमदाग प्रखंड के कुल 687 लाभुकों को स्वीकृति पत्र मिला । उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने इस बाबत कहा कि आगामी तीन माह के अंदर सभी लाभुक अपने आवास का निर्माण को पूर्ण करें। आपको राशि ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। आपके किसी भी समस्या के लिए प्रशासन तत्पर है और रहेगा । इस मौके पर विशेष रूप से सदर बीडीओ अमिताभ भगत, कटकमदाग बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सदर प्रमुख सरोजिनी राम, कटकमदाग अशोक यादव, कटकमदाग की जिप सदस्य पुष्पा देवी, सदर सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, सदर सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मेहता, कटकमदाग सांसद प्रतिनिधि अजय राणा सहित क्षेत्र के कई मुखिया, पंसस सहित कई जनप्रतिनिधि व सैकड़ों लाभुक मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More