चंदनकियारी: मासस ने पूर्व कार्यकर्ता को किया याद

चंदनकियारी: मासस ने चंदनकियारी प्रखंड के लंका गांव में अमूल्य रतन महतो के पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। मौके पर सिंदरी के पूर्व विधायक सह मासस के केंद्रीय अध्यक्ष कॉ आनंद महतो मौजूद थे। मौके आनंद महतो ने कहा कि वर्तमान समय मे राजनीति दिशाहीन एवं विचारहीन से प्रेरित कर समाज को गलत दिशा में ले जा रहा हैं। ऐसे समय में लोगांे को अमूल्य रतन के बिचार को अपनाते हुए समाज मजबूत करने का कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगो को अमूल्य रतन के अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रजवार, साधु चरण महतो, कालीपद रजवार, नीलकमल महतो, तेजु महतो, बाबूलाल महतो समेत अन्य लोग थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More