रांची: अग्रवाल सभा महिला समिति के बैनर तले तीन दिवसीय 21वें सावन महोत्सव का आगाज बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन में में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि हर महिला में कौशल की असीम संभावना है। कहा कि जिसमें जो गुण हो, उसे उभारना चाहिए।
प्रतिकुलपति ने कहा कि हम खुद को ऐसा तैयार कर लें, कि दूसरों को भी रोजगार दे सकें। महोत्सव की संयोजिका नीरा बथवाल ने महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावन सिंधारा, कृष्ण जन्मोत्सव व रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए एक ही छत के नीचे महिलाओं को ढेरों सामग्री उपलब्ध हो जाते हैं। उर्मिला पाडिया ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर इसका शुभारंभ किया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन पोद्दार व समिति की बहनों ने इन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महोत्सव में 110 स्टॉल लगाए गए हैं। रांची, बांकुड़ा, कोलकाता, बनारस, जयपुर, दिल्ली, हजारीबाग, खुसरो, जमशेदपुर, भागलपुर आदि जगहों से महिलाएं स्टॉल लगाने पहुंची हैं। इस बाबत वे अपने क्षेत्रों के उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें डिजाइनर सूट, साड़ियां ,ज्वेलरी, फुटवियर, डेकोरेटिव आइटम्स, बेडशीट, राखियां, बैग्स, गिफ्ट आइटम, पापड़, अचार, मुरब्बे, चॉकलेट एवं अन्य आइटम्स उपलब्ध हैं।
[URIS id=9499]
मंच संचालन अलका सरावगी एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुसूया नेवटिया ने किया। मौके पर महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने कहा कि 35 साल पहले जब महिलाएं घर की दहलीज के बाहर नहीं निकलती थीं, तो आज महिला सशक्तिकरण के दौर में अग्रवाल सभा ने उन्हें मंच देकर उनके अंदर संगठन क्षमता, प्रबंधन कौशल व आत्मविश्वास बढ़ाया है।
मंत्री कौशल राजगढ़िया, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, गोवर्धन गाड़ोदिया, मनोज चौधरी, अजय डीडवानिया, शिव कुमार, नरेंद्र बंका, आनंद जालान, सुनील पोद्दार, श्याम बजाज, रतन बंका, भागचंद पोद्दार, प्रभाकर अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समिति की ओर से मंजू लोहिया, अन्नू पोद्दार, गीता डालमिया, बीना बूबना, मंजू केडिया, सुशीला गुप्ता, रीना सुरेखा, बबीता नारसरिया, सरिता अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, मंजू गाड़ोदिया, ललिता नारसरिया, संगीता सरावगी, सीमा टांटिया, प्रीति अग्रवाल, अलका अग्रवाल, अनामिका पसारी, कमला विजयवर्गीय, जया बिजावत, रेखा अग्रवाल, उर्मिला सरावगी, निर्मला पटवारी, उषा सोंथालिया, निर्मला अग्रवाल, शारदा डालमिया, निर्मला नारसरिया, करुणा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, शोभा हेतमसरिया, प्रीति बंका, कलावती अग्रवाल, विनीता टांटिया, स्वर्ण जैन, प्रीति पोद्दार, किरण शाह, कुसुम पटवारी आदि उपस्थित थीं। कल दोपहर 3:00 बजे सावन सिंधारा के उपलक्ष्य में कवियत्री गोष्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें रांची की जानी मानी कवयित्रियां सावन के गीत, रक्षाबंधन एवं देश भक्ति की स्वरचित कविताओं से समा बांधेंगी।