चंदनकियारी: मॉब लिंचिंग को लेकर भोजूडीह ओपी में बैठक

चंदनकियारी: भोजुडीह ओपी परिषर में ओपी प्रभारी बबुआ नंद भगत की अध्यक्षता में मॉब लिंचिंग को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। बैठक का संचालन देवाशीष मंडल ने किया। इस बाबत मॉब लिंचीग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। श्री भगत ने कहा कि ऐसी घटना समाज के लिए शर्मनाक है व इसे रोकने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों व समाजसेवी को आगे आना होगा। बकायदा इसे रोकने की जिम्मेदारी लेनी होगी। कहा कि ऐसी घटना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई का प्रावधान है।
बताया गया कि अक्सर अफवाहों के कारण ऐसी घटनाएं घटती है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का आहवान करते हुए कहा गया कि इसकी सूचना तत्काल सूचना पुलिस को दे। मौके पर भाजपा 20 सूत्री उपाध्यक्ष सागर महथा, सअनि बबन कुमार पांडेय, बिमल शर्मा, सुभाष राउत, माणिक महथा, अमित सिंह, आरबी गिरी, असोक महथा, शंकर मिश्रा, निरंजन महथा, विशेश्वर राय, मदन मंडल, दिलीप ठाकुर, फिरोज अंसारी, अख्तर अली, कुर्बान अंसारी, नोसाद आलम, अजय महतो समेत विभिन्न समुदाय के लोग उपस्थित थे।

 

[URIS id=9499]

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More