नागपुरी नाटक अरण्यगाथा का होगा मंचन

रांची: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में आगामी 20 जुलाई को नाट्य कार्यशाला के समापन समारोह में संध्या 6 बजे एक नागपुरी नाटक “अरण्यगाथा” का मंचन किया जाएगा। हिंदी विभागाध्यक्ष व झारखंड के वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल कुमार ठाकुर के निर्देशन में तैयार इस नाटक के माध्यम से डायन प्रथा जैसी वीभत्स सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जनचेतना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।

[URIS id=9499]

 

नाटक में संगीत व प्रकाश के समुचित उपयोग से प्रस्तुति को दमदार बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें नागपुरी लोकगीतों पर ग्रामीणों द्वारा अखरा में किए जाने वाले नृत्य की भी झलक दिखाई गई है। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है व समस्त नगरवासी समारोह में आमंत्रित हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा व कुलसचिव डॉ नरेंद्र देव गोस्वामी ने इसका पोस्टर जारी किया। कार्यशाला के आयोजन में सुबास साहू, अशोक गोप, पुरुषोत्तम कुमार, योगेश कुमार महतो, जुगनू, शीतल, छाया किस्पोट्टा, पुनीत सुरीन, संगीता कुमारी, कौशल शर्मा, सौरभ बोस सहित 2 दर्जन से अधिक कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More