विधानसभा चुनाव को ले तैयार रहें युवा कांग्रेसी: सुखदेव

रांची: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत दो दिवसीय युवा मंथन कार्यक्रम के आखिरी दिन मंगलवार को लोहरदगा विधायक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी युवा एलर्ट हो जाएं। कहा कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर हीं विस चुनाव में भी वार्ड एवं बूथ स्तर पर युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी सक्रिया आगामी चुनावों में भागीदारी देंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार गौरव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री मन्ना गुप्ता, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी दीपक मिश्रा, इमरान अली, भारतीय युवा कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रभारी ज्ञानेंद्र पांडेय, भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव बालाजी उपस्थित थे। सुखदेव भगत ने कहा कि जनमुद्दों को लेकर झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया गया जो काफी कारगर रहा है।

[URIS id=9499]

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि युवाओं से ही देश का विकास होता है और इस राज्य के तमाम युवा साथी ही भविष्य है। झारखंड के आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मन्ना गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को पूरे जोश बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ टक्कर लेना है और जनता को विश्वास दिलाना है कि आपके लिए हर मुसीबत के लिए खड़ा है। उन्हानें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहा कि उनकी वह पूर्णता मदद करेंगे और युवा कांग्रेस के कंधे से कंधे मिलाकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने तीनों वरिष्ठ नेता को विश्वास दिलाया कि झारखंड युवा कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और ज्यादा से ज्यादा युवा कांग्रेस बीजेपी सरकार से त्रस्त जनता न्याय देने का काम करेगी तथा भाजपा सरकार के गलत नीतियों जनता के बीच उजागर करेगी। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि जिस- जिस विधानसभा में कांग्रेस पार्टी या महागठबंधन चुनाव लड़ेगी, उस उस विधानसभा में युवा कांग्रेस मजबूती से पार्टी का प्रचार करेगी। बूथ के साथ साथ वोटर मैनेजमेंट भी करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वेता सिंह, कुमार राजा, प्रदेश महासचिव परितोष सिंह, उज्जवल प्रकाश तिवारी, अभिनव भगत, सेक्रेटरी ऋषिकेश सिंह, अमृत सिंह, आशीष, प्रतीक कुमार, राकेश साहू, इश्तियाक अहमद सहित कई युवा कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More