साइबर अपराधियों के ठिकानों पर सीआईडी-एटीएस की छापेमारी

रांची: ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी गतिविधि होने की गुप्त सूचना पर एटीएस और सीआइडी की टीम ने पंडरा ओपी क्षेत्र और रातू रोड के देवी मंडप रोड में की छापेमारी। इस बाबत 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। रातू रोड के देवी मंडप में रहने वाले रंजन कुमार के घर में रहने वाले किरायेदार के घर में छापेमारी की। 5-6 लड़के यहां ऑनलाइन शॉपिंग का काम किया करते हैं। पुलिस टीम ने इनकी निशानदेही पर अलग- अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनसे पुछताछ की जा रही है।
[URIS id=9499]




