सीआईटी में कार्यशाला संपन्न

रांची: कैंब्रिज स्कूल टाटीसिलवे में मंगलवार को शिक्षकों हेतु राष्ट्रीय शिक्षा अधिनियम 1986 व शिक्षा का अधिकार अधिनियम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आहूत किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में कैंब्रिज ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जैक बोर्ड के पूर्व सचिव यमुना गिरी व नित्याशंकर मुखोपाध्याय ने शिक्षकों को अधिनियम की बारीकियों व शिक्षा पद्धिति में इसकी महत्ता पर जानकारी दी। इसके पूर्व ट्रस्ट के सचिव अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्धघाटन किया। मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष जानकी देवी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में शिक्षा पद्धति में बदलाब समय की मांग है। मौके पर कई शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अधिकारी नवनीत सिंह, डॉ. पल्लवी चौहान, पीके सेन, प्राचार्य तापस कुमार नाथ, रीता सिंह, अशोक सिंह, रीना सहाय, ज्योति भूषण गुप्ता, रूप माला, इंद्राणी बोस आदि शिक्षक मौजूद थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More