झामुमो छोड़ आदिवासियों का दूसरा हितैषी नहीं: जावेद

रांची: विधानसभा चुनाव की आहत के साथ ही राजनीतिक पार्टी अपनी रफ्तार तेज कर चुके हैं। धीरे- धीरे राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक विधानसभा सभागार में हुई। इस बाबत बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष डाॅ जावेद अहमद ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएमएम प्रदेश में जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ती आ रही है।
यह भी पढ़ें: अबकी बार 65 नहीं, रघुवर पार: हेमंत सोरेन
उन्होंने कहा कि आदिवासी- मूलवासियों के हक के लिए झामुमो सदैव आंदोलन करती आ रही हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा झारखंड के आदिवासियों की जमीन को पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव में बेच रही है। जल, जंगल और जमीन का दोहन करने में लगी हुई है। भाजपा के कथनी व करनी में बहुत फर्क है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की एकमात्र हितैषी झामुमो को छोड़कर दूसरा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासी विधानसभा चुनाव में उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं, बल्कि सबक सिखाने को तत्पर हैं। बुद्दिजीवी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुभाष मिश्रा ने 20 बिंदुओं का प्रस्ताव पत्र डॉ. जावेद अहमद को सौपा। सम्मेलन में दलबीर सिंह, नजरुल इस्लाम, रामस्वरूप यादव, संजय राय, वासिम खान, जफर इकबाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More