रांची: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार की सुबह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस बाबत मंथन किया गया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव भाजपा व आजसू सामूहिक तौर पर लड़ी है। इसलिए विधानसभा चुनाव में ये किस प्रकार से मैदान में उतरेंगे, इसे लेकर मंत्रणा की गई है।
[URIS id=9499]
बता दें कि लोस में आजसू ने गिरिडीह सीट पर बेहतरीन जीत हासिल की है। पार्टी से एकमात्र सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हैं। नड्डा ने आजसू प्रमुख से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जानकारी हासिल की है। इन्होंने शनिवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 65 प्लस से जीत का मंत्र दिया है। आजसू प्रमुख विगत 19 जून को प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल हुए थे। इधर गिरिडीह संसदीय सीट जीतने के बाद आजसू ने दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने व अधिक सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित किया है। सुदेश ने खुद रणनीतिक कमान संभाल रखा है। इस बाबत चार महीने का टास्क भी संगठन को दिया है। इस बाबत बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी मौजूद थे।