परमेश्वर राय उपाध्यक्ष और कन्हैया सिंह बने संयुक्त सचिव, शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

रांची: राजधानी में 25 अक्टूबर 2026 को शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन (न्यास) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिव शिष्यता को पूरी सृष्टि में जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साहब श्री हरिन्द्रानंद एवं दीदी नीलम के आदर्शों पर चलकर शिव के गुरु स्वरूप की व्याप्ति कैसे बढ़ाई जाए, इस पर न्यास परिषद के सदस्यों ने गहन मंथन किया।
न्यास के कार्यकलापों को विस्तार देने के लिए न्यास परिषद के सदस्यों को नए सिरे से प्रभार सौंपे गए। परमेश्वर राय (सहरसा, बिहार) को उपाध्यक्ष तथा कन्हैया सिंह (किशनगंज) को संयुक्त सचिव का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर अर्चित आनंद, बरखा आनंद सहित सभी सदस्यों ने दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


