बगैर महिला उन्नति के देश की उन्नति संभव नहीं: सेठ

सांसद ने किया सावन सिंघारा का उदघाटन
रांची: जेसीआई रांची की महिला इकाई के बैनर तले रांची क्लब के मल्टीपर्पस हॉल में आहूत सावन सिंधारा का उदघाटन शनिवार को सांसद संजय सेठ ने किया। उन्होंने इस बाबत कहा कि देश की प्रगति का मार्ग बगैर महिलाओं की उन्नति के प्रशस्त नहीं हो सकता है। कहा कि महिला उद्यमी इस बाबत पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, जो प्रदेश के साथ देश के लिए गर्व की बात है।
सावन सिंधारा में 59 स्‍टॉल लगाये गये हैं व यहां कई शहरों की महिला उद्यमी विविध उत्पादों के साथ यहां पहुंची हैं। इनमें डिजाइनर साड़ी, सूट, सूट पीस, ज्वेलरी आइटम, फूट वियर, फूड प्रोडक्ट्स, वेस्टर्न वियर, डिजाइनर राखियां, होम डेकोर सहित कई आयामों की पूरी रेंज उपलब्ध है। खरीदारी के लिए स्‍टॉल सुबह 10 से रात 8 बजकर 30 मिनट तक खुले रहेंगे। प्रवेश निःशुल्क है और साथ ही हर आगंतुक को एक डिस्काउंट बुकलेट मिलेगा। इसमे रांची के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान के डिस्काउंट कूपन हैं। प्रतिष्ठानों में खरीदारी कर हजारों के फायदे उठाये जा सकते हैं।

[URIS id=9499]

 

इस बाबत मुफ्त में मेहंदी भी लगायी जा रही है। मंच का संचालन नम्रता जैन कर रहीं थीं। सावन सिंधारा में खादी ग्रामोद्योग, पेनासोनिक, शारदा ग्लोबल स्कूल, वाइब्स, होंडा जैसे कई कंपनियों के स्‍टॉल भी लगाये लगे हैं। इसके अलावे कई बड़े-छोट शहरों के स्‍टॉल लगे हैं यहां सावन क्वीन के अलावे कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। लोग एक से बढ़कर एक भोजन का मजा ले सकते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश जैन, महिला विंग की अध्यक्ष दीपा बंका, सचिव कंचन महेश्वरी, रजनी धन्धानिया, खुशबू मोदी सहित कई लोग मौजूद थीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More