ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास

छुकानदार को बंदूक की बट से घायल किया
रांची: राजधानी में अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बढ़े हुए हैं और वे लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार को बरियातू स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दुकान मालिक संतोष कुमार सोनी को बंदूक की बट से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर आसपास के लोगों के जुटने के कारण अपराधी वहां से फरार हो गए।

[URIS id=9499]

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार माया ज्वेलर्स नामक दुकान में दोपहर के करीब तीन बजे तीन हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। इस दौरान आसपास के लोगों की नजर जब इस पर पड़ी तो वे लोग दुकानदार को बचाने दुकान की ओर भागे। लोगों को आते देख अपराधी बंदूक लहराते हुये फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में गंभीर रूप से घायल संतोष को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। वहीं, बरियातू पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की खोज में लगी हुई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ज्वेलरी दुकान से कोई लूटपाट हुई है कि नहीं, क्योंकि फिलहाल दुकानदार संतोष बेहोशी की स्थिति में है। उनके होश में आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि दुकान से लूट हुई है कि नहीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More