अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म ‘मिशन मंगल’ के टीज़र ने ही दर्शकों में काफी उत्साह पैदा कर दिया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘मिशन मंगल’ का टीज़र अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। पोस्ट करते ही टीज़र को लगभग 12 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।
ऐसे में अब ISRO यानि कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन ने अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर कमेंट करते हिए लिखा कि- “देश का एक सबसे बड़ा सपना साकार होने वाला है, हमारा देश जल्द ही स्पेस में सूपरपावर होगा। भारत का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ‘चन्द्रयान 2’ जल्द ही लॉन्च होने वाला है।” इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई को भारत का सबसे बड़ा व अहम स्पेस शटल ‘चंद्रयान 2’ लॉन्च किया जाएगा, वहीँ अक्षय कुमार की यह फ़िल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी।
[URIS id=9499]
इस फ़िल्म में अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका में नज़र आएंगे। निर्देशक जगन शक्ति की इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, विद्या बालन, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा एवं नित्या मेनन भी अहम भूमिका में हैं।
यह फ़िल्म मंगल मिशन की सच्ची घटना पर आधारित है। गौरतलब है कि इस फ़िल्म की रिलीज़िंग डेट जॉन अब्राहम की ‘बॉटला हाउस’ से क्लैश कर रही है। नतीजतन 14 अगस्त को अब दो बायोपिक एक साथ भिड़ेंगी। अब देखने वाली बात ये होगी की दर्शक किस फ़िल्म को ज्यादा पसंद करते है।
-अपूर्वा शुक्ला