मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार से मुक्ति की माँग

चक्रधरपुर:  नगर विकास समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पदाधिकारियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले को एक भ्रष्टाचारी पदाधिकारी से मुक्ति मिल गई।
भूमि संरक्षण पदाधिकारी जयप्रकाश तिवारी जो भूमि संरक्षण विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रहे थे, 40 प्रतिशत कमीशन लेने के पश्चात ही तालाब खुदाई करने वाले लाभुक समिति को पैसा दे रहे थे। जिनके आतंक से तालाब खुदाई करने वाले लाभुक समिति के लोग काफी परेशान थे, अब उन्हें कुछ राहत मिली होगी। शंकर पांडे ने ये भी बताया कि डीप बोरिंग में भी वह बड़े पैमाने पर कमीशन लेते थे। साथ ही इस जिले में ऐसे और भी कई पदाधिकारी है जो लूट मचाए हुए हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इस जिले में भ्रष्टाचार का खेल खत्म हो सके।
[URIS id=9499]
उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग में ही पद स्थापित पर्यवेक्षक राज देवदास वर्षों से इसी जिले में पदस्थापित हैं। कई जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी बदले लेकिन पर्यवेक्षक राज देवदास का स्थान्तरण नहीं हुआ। जबकि चुनाव के समय भी चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश था कि 3 वर्षों से अधिक रहे हुए पदाधिकारियों का तबादला किया जाए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More