मैंने घर वापसी करके चैन और सुकून पाया: लक्ष्मण स्वर्णकार

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुुरूवार को गांडेय के पूर्व विधायक जेवीएम के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण स्वर्णकार और श्वेता सिंह ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर स्वर्णकार ने कहा कि मैं अपने घर आकर सुकून महसूस कर रहा हूँ। विगत साढ़े चार वर्ष भाजपा से बाहर रहकर मैंने अधूरापन महसूस किया है। मैं वर्षों तक पार्टी का सिपाही रहा था भटकाव के कारण में काफी कुछ सहा हूँ। अब आगे मैं पार्टी के निर्देशानुसार सेवा करता रहूँगा। सदस्यता ग्रहण करते हुए श्वेता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मैं भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रही हूँ।
जनता के समर्थन से भाजपा 65 पार करेगी: गिलुआ
जनता के सहयोग से पार्टी 65 पार का लक्ष्य को प्राप्त करेगी, यह बात प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं घर- घर पहुंच रही हे। सबका साथ, सबका विकास के साथ पार्टी सबका विश्वास भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टीकरण लोकतंत्र के दुश्मन है। देश की जनता ने उसे नकारने का काम किया है। आज देश माननीय मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर मजबूती से उभरा है।

[URIS id=9499]

 

प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने लक्ष्मण स्वर्णकार एवं श्वेता सिंह सहित सभी समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश को लूटने एवं बदनाम करनेवाली पार्टियां फिर से महागठबंधन का छलावा कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता कभी भी सफल नहीं होने देंगी। भाजपा ने राज्य बनाया है और विकास भी भाजपा सरकार ही कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री हेमन्त दास ने किया। मौके पर गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह भी उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करनेवालों में जेवीएम के प्रवीण राम, बाबुचन्द्र साव, राकेश राणा, बाबूलाल मिश्रा, राजू यादव, मनोहर भदानी, राजेश वर्मा, बासूदेव सिंह, चन्द्रमणि मंडल, राजू राणा, सदानन्द राम, रामजी मोदी, प्रदीप स्वर्णकार, रामकुमार स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार, शकलदेव दास, बिरेन्द्र दास, मधुसूदन चौधरी, राजू रजक, ताहिर अंसारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More