सरिया: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 16 मोटरसाइकिल बरामद

सरिया(गिरिडीह): थाना क्षेत्र में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि हो गई थी। इसे लेकर जगह- जगह लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरूवार को सरिया स्टेशन रोड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पावापुर निवासी सुरेश यादव के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक की सूचना मिली। सूचना पर सरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जिसकी निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य चार अपराधी को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। सरिया पुलिस ने चोरी की 16 मोटरसाइकिल को विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की।
वहीं गिरफ्तार किए गए मोटरसाइकिल चोरों ने इस घटना में शामिल तीन अन्य बाल अपराधियों की भी जानकारी दी एवं कई संचालक मिस्त्री आदि की संलिप्तता भी चोरी के बाइक खपाने में बताया। इस संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो ने बताया कि सरिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए एक टीम गठित की गई थी जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक राम नारायण चौधरी, थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार किए गए।

[URIS id=9499]

जिसमें सरिया थाना क्षेत्र के पावापुरी गांव से सुरेश यादव तथा बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अशरफ अंसारी, कमरुद्दीन उर्फ सोनू अंसारी, मुख्तार अंसारी तथा मुमताज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी के 16 मोटरसाइकिल बरामद किए गए। जिसमें  12 मोटरसाइकिल की पहचान कर ली गई है वहीं 4 अन्य मोटरसाइकिल की जांच पड़ताल की जा रही है जब्त मोटरसाइकिल में सरिया थाना क्षेत्र से पाँच, तीसरी से एक, बेंगाबाद से दो, जमुआ से एक, राजधनवार थाना क्षेत्र से एक, डूमरी से एक तथा झुमरी तिलैया से एक चोरी की बाइक को बरामद किया गया है। चोरी के इन मोटरसाइकिल को सरिया के बाइक चोर सुरेश यादव के घर 5, गिरिडीह कचहरी के पास से एक  बेंगाबाद गैरेज से 4, खोरीमहुआ के एक बाइक गैरेज से 3 गाड़ियां जब्त की गई है। प्रेसवार्ता के दौरान सरिया एसडीपीओ विनोद महतो ने बताया कि पिछले 2 माह के अंदर सरिया थाना में बाइक चोरी से संबंधित पांच मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सभी दर्ज मामलों का उद्भेदन कर लिया गया है। प्रेसवार्ता में अंचल पुलिस निरीक्षक राम नारायण चौधरी, थाना प्रभारी विंधेश्वरी दास, अमरजीत कुमार तथा राम स्वरूप सिंह शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More