डबल मर्डर केस में दो को आजीवन कारावास

मेदिनीनगर: पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के षष्टम जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार की अदालत ने गुरुवार को डबल मर्डर केस में दो आरोपितों सुजीत कुमार सिन्हा व उत्तम कुमार सिंह को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है कि दोनों अपराधियों ने भूषण सिंह व सुनील सिंह से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध शहर थाना में 21 फरवरी 2006 को मामला दर्ज किया गया।
[URIS id=9499]

