भीड़ नियंत्रण के लिए लाठी- बेंत का प्रयोग नहीं: डीजीपी

श्रावणी मेले को लेकर विशेष निर्देश
रांची/देवघर: झारखंड के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने साफ कर दिया है, कि इस बार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में भीड़ नियत्रंण करने के लिए लाठी और बेंत का प्रयोग नहीं किया जायेगा। पुलिस परिवार के सभी संवर्गों के पदाधिकारी व कर्मी कावरियों के साथ विनम्रता से पेश आयेंगे। कहा कि पुलिस के लिए श्रावणी मेला में दो मूल मंत्र होगा। पहला स्वच्छता व दूसरा विनम्रता। डीजीपी देवघर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मेले के लिए अधिक पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा की रैफ ,एनडीआरएफ ,एटीएस, बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड दस्ता भी मेले की व्यवस्था में निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त वायरलेश गाड़ियां भी मुहैया करायी गई हैं। यातायात को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किये गये हैं।
[URIS id=9499]

