साइकिल-ठेला सहित डीसी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का प्रदर्शन

रांची: बढ़ती मंहगाई के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता साइकिल-ठेला के साथ जुलूस निकाल कर डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंचे व जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से तत्काल पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस बाबत कहा गया कि केंद्र में नवगठित भाजपा सरकार के अदूरदर्शी फैसलों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से माल भाड़ा व यात्री भाड़े में वाहन मालिकों द्वारा अनुपातिक दर से अधिक बिल्कुल तरीके से बढ़ोत्तरी की जाती है, ऐसे में इन चीजों पर प्रशासन को लगाम लगाने की जरुरत है। कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर किसानों पर भी प्रत्यक्ष तौर पर पड़ेगा। ऐसे में चाहिए कि प्रशासन सब्सिडी दर पर किसानों को इसे मुहैया कराए। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय व कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बजट के माध्यम से देश की मध्यमवर्गीय जनता को निशाना बनाया है। आम जरूरत चीजे महंगी होने से इसका नुकसान आम जनता को होना तय है। इस बाबत सरकार इसे नियंत्रण करने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है।
[URIS id=9499]




