राज्यपाल ने दी सत्यमित्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पद्मभूषण सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के श्रद्धांजलि सभा में अपनी संवेदना व्यक्त की। अवधेशानंद गिरी के निमंत्रण पर आहूत इस शोक सभा में उत्तराखंड, मेघालय, सिक्किम बिहार तथा गोवा के राज्यपाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, संघ प्रमुख मोहन भागवत तथा सिख एवं इस्लाम समुदायों के अनेक प्रमुख उपस्थित थे। इस मौके पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्णा, प्रणव पण्ड्या व संत समाज के अनेक धर्मगुरु मौजूद रहे।
[URIS id=9499]

