– 15 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
रांची: सरायकेला में हुए तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग प्रकरण पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूरे मामले पर झारखंड सरकार से एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिर्पोट तलब की है। इसी बाबत बीते शुक्रवार को डोरंडा में विरोध-प्रदर्शन के तहत वाहनों में की गई तोड़-फोड़ को भी गंभीर घटना माना है। कोर्ट में इसकी अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी।
[URIS id=9499]
गौतलब है कि विगत 17 जून को सरायकेला में मॉब लिंचिंग प्रकरण के तहत हुई वारदात को लेकर पंकज यादव नाम के युवक ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है। जस्टिस एचसी मिश्रा व दीपक रौशन की खंडपीड में इसकी सुनवाई के दौरान सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि सरायकेला थाना क्षेत्र के धातकीडीह में खरसावां के कदमडीहा के रहने वाले तबरेज को 17 जून की रात भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से पीटा था। उससे जय श्री राम के नारे लगवाए। चोरी का आरोप लगाकर आक्रोशित भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शुरू हुई पुलिस की लापरवाही। शरीर में कई जगह गंभीर चोट के बावजूद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल में भी उसका ठीक से इलाज नहीं हुआ, जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। इसके मौत के बाद से ही लगातार इसे लेकर कई घटनाएं घटित हो रहीं हैं।
яндекс