सरकारी योजनाओं का लाभ निचले तबके को मिलना आवश्यक: अर्जुन मुंडा

खूंटी-  मुरहू में आठ करोड़ की योजनाओं का उदघाटन- शिलान्यास
खूंटी: केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री व सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा है, कि योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग करते हुए निचले तबके को लाभ देना जरुरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी खुश रहे, ऐसे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने व लाभ देना आवश्यक है। कहा कि सरकार ने अपने पहले आम बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व कृषि क्षेत्र में खास ध्यान दिया है। मुंडा ने शनिवार को खूंटी- मुरहू में लगभग आठ करोड़ से अधिक की योजनाओं का उदघाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खासतौर पर मौजूद थे।

[URIS id=9499]

 

केंद्रीय मंत्री ने मुरहू प्रखंड में एक करोड़ 79 लाख की लागत से बने कमर्शियल प्लाजा का उदघाटन किया। उन्होंने 2.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय भवन व 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले 60 दुकानों के मार्केटिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास किया। इसके पूर्व खूंटी में 2.52 करोड़ की लागत से बने जिला परिषद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया। श्री मुंडा ने कहा कि सभी प्रखंडों में नवोदय विद्यालय की तर्ज में एकलव्य विद्यालय खोला जा रहा है, इसमें पढ़ाई के अलावे खेलों पर भी ध्यान दिया जाएगा। कहा कि सभी एकलव्य विद्यालय में आर्चरी सेंटर भी खोले जाएंगे, जिससे खेल प्रतिभाएं निकल कर देश का नाम रोशन करेंगी। इस मौके पर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार सभी के साथ एक समान व्यवहार कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। मौके पर डीडीसी अंजली यादव ने भावी योजनाओं की जानकारी दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More