रांची: झारखंड में आदिवासियों की जमीन को हिफाजत करने के उद्देश्य से अंगेजों द्वारा बनाये गये सीएनटी व एसपीटी एक्ट पर सियासत का पारा हाई है। पूरे मामले पर सत्तारूढ़ भाजपा जहां झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है, वहीं दूसरी ओर जेएमएम ने आदिवासी जमीनों के अवैध हस्तांतरण की जांच हेतु बनी देवाशीष गुप्ता कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
[URIS id=9499]
भाजपा सोरेन और उनके परिवार पर सीएनटी व एसपीटी की आड़ में जोरदार हमला बोल रही है। इनका आरोप है कि काूननों को ठेंगा दिखाते हुऐ सोरेन परिवार ने अकूट संपति अर्जित की है। बड़ी बात ये है कि राजधानी में बीचोबीच बने सोहराई भवन को भी नियमों की अवहेलना कर पत्नी के नाम से खरीदा गया है। भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल कहते हैं, कि यदि भवन गलत तरीके से नही खरीदा गया, तो उसे उसके असली मालिक राजू उंराव को देकर मिसाल पेश करना चाहिए। कहा कि एक तरफ राजू उरांव की जमीन कथित रूप से सोरेन ने ली व पैसे इस बाबत मिले की नहीं, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है, कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता कहते हैं, कि बीजेपी को मिल रहे फीडबैक में जेएमएम के बेहतर प्रदर्शन की जानकारी मिल रही है। इसी कारण इस प्रकार के हथकंडे अपनाने पर अमादा है। कहा कि कई भाजपा नेताओं ने सीएनटी- एसपीटी एक्ट का जमकर उल्लंघन किया है, जिसके पुख्ता सबूत भी हैं। पार्टी ने देवाशीष गुप्ता कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।